फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय ने स्वर्ण और दो कांस्य पदक पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले धरहरा गांव निवासी अभय सिंह ने विगत 15 से 18 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित ट्रेडिशनल कैनोइंग बोट रेस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक पर कब्जा कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव सहित जिले में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

धरहरा गांव निवासी सुभाषचंद्र सिंह के पुत्र अभय सिंह ने प्रतियोगिता के 200 मीटर रेस में गोल्ड और 200 मीटर टीम ईवेंट में कांस्य सहित 500 मीटर में कांस्य पदक जीता है। उनकी जीत पर ग्रामीणों में हर्ष है। गौरतलब है कि हाल ही में खेल जगत में बेहतर प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पांच लाख का चेक देकर सम्मानित किया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी खेल में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करने वालों में सकलडीहा इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. प्रमोद पांडेय, ग्राम प्रधान श्वेता सिंह, भाजपा नेता अमित सिंह, नान्हक पांडेय, अमित तिवारी सहित ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें