राम मंदिर की जमीन से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने दावा किया कि उनके पास 13 जमीनों से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों पर कई लोगों के हस्ताक्षर हैं और मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मंदिर के नए सीईओ और चंपत राय की वापसी की चर्चाओं पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
आरक्षण के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि यह शोषित और वंचित समाज का संवैधानिक अधिकार है। 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आप संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेगी।