फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैंकों में नहीं बन रहे आधार कार्ड, डाकघर में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आधार कार्ड बनाने के लिए कई बैंकों को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बावजूद कई दिनों से बैंकों में आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे। इससे उप डाकघर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए यहां लंबी कतार लग रही हैं।
विज्ञापन

जिले में यूनियन बैंक अलीनगर, केनरा बैंक पीडीडीयू नगर, आईसीआईसीआई बैंक पीडीडीयू नगर समेत कई बैंकों में आधार सेंटर बनाया गया है। इसके बावजूद बैंकों में लोगों के आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे। कुछ बैंकों में सिर्फ संशोधन का काम किया जा रहा है। बैंकों की मनमानी के कारण रोज सैकड़ों लोग निराश लौटते हैं। वहीं, चंदौली के बीएसएनएल ऑफिस और पीडीडीयू नगर के उप डाकघर में ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे दोनों जगह भीड़ उमड़ रही है। आधार कार्ड बनवाने, संशोधन और केवाईसी कराने के लिए लंबी कतारें लगती हैं।

कोट
कई बैंकाें को आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिन बैंकों में यह काम नहीं हो रहा, उनसे जानकारी मांगी जाएगी और व्यवस्था दुरुस्त कराने की कोशिश की जाएगी। - रामनिवास गुप्ता, एलडीएम, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें