सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव की मुस्लिम बस्ती में बुधवार की रात 12 लोग डायरिया की चपेट में आ गए। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और पीड़ितों में दवा उपलब्ध कराने के साथ साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं, हालत गंभीर होने पर दो लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बस्ती में रात से कई लोगों को उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान संतोष यादव व ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजय यादव को दी। सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। पीड़ित में दवाओं का वितरण करने के साथ ही स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। टीम के सदस्यों ने गांव के कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
डायरिया की चपेट में आने वालों में संजीदा बानो, सइदा, इस्लाम अंसारी, जुबैन, तसलीम, अनवर अंसारी, सलीमा, आमान, शबनम व सरवर शामिल हैं जिन्हें दवाएं दी गईं। वहीं गंभीर रूप से बीमार हुए गप्पू व जुमराती को सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में बीसीपीएम शाहिद अंसारी, डाॅ. डीके सिंह, राजकिशोर वर्मा, शिवेंद्र सिंह, अनामिका, रीति पांडेय, ताज बेगम आदि रहे।