पड़ाव। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार की सुबह नहाते समय डोमरी स्थित श्मशान घाट पर पीडीडीयू नगर निवासी युवक गंगा में डूब गया। इससे युवक की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीडीडीयू नगर के पराहूपुर निवासी प्रेम खरवार (26) पुत्र कालीचरण के रिश्तेदार का निधन हो गया था। प्रेम रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। डोमरी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद सभी गंगा में स्नान करने लगे। नहाते समय प्रेम गंगा में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इससे वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सूजाबाद चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि नहाते समय गंगा में डूबने वाले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।