फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिला पर कट्टा सटाकर पांच लाख नकदी सहित जेवरात की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चमेरबांध गांव में सोमवार की रात घर में महिला को अकेली पर बदमाशों ने लूटपाट (डकैती) की। लाखों रुपये के जेवरात उठा ले गए। गांव के निवासी अशोक कुमार सिंह विंध्याचल दर्शन के लिए गए थे। जब वे मंगलवार की सुबह वापस लौटे और घर पहुंचे, तो देखा कि उनकी पत्नी सुशीला देवी बेहोश पड़ी थीं। होश आने पर सुशीला देवी ने बताया कि रविवार रात करीब पांच-छह युवक उनके घर में घुस आए। उन्होंने कट्टा सटाकर धमकाया और मार पीट की। वह घायल होकर अचेत हो गई। इसके बाद घर में रखे बक्से से पांच लाख रुपये नकद, सोने की सिकड़ी, अंगूठी और अन्य गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल महिला अस्पताल में भर्ती
घायल महिला को तुरंत राबर्टसगंज के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अशोक कुमार सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पूरी आपबीती सुनाई। इस मामले को क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत ने गंभीरता से लिया। सीओ नामेन्द्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें