फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान संख्या एक 48.50 लाख रुपये में हुई नीलामं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सभागार में मंगलवार को चार दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक बोली दुकान संख्या एक पर 48 लाख पचास हजार रुपये बोली गई। चार दुकानों की नीलामी से नगर पालिका को कुल एक करोड़ 62 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी की प्रकिया पूरी होने के बाद विभागीय अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन

नगर पालिका पीडीडीयू नगर कार्यालय के सामने बनीं चार दुकानों की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को दिन में बारह बजे से शुरू हुई। सबसे पहले सामान्य श्रेणी की दुकान संख्या एक व दो की नीलामी हुई। इसके लिए कुल 47 लोगों ने फार्म भरा था। दुकान संख्या एक की नीलामी की सरकारी बोली 840497 रुपये से शुरू हुई। इसके बाद सभागार में मौजूद लोगों ने बोली लगान शुरू किया। देखते ही देखते दुकान की कीमत बढ़ने लगी। सबसे 48 लाख 50 हजार रुपये बोली बोलकर श्यामबली प्रसाद ने दुकान को अपने नाम कर लिया। इसके बाद दुुकान संख्या दो के लिए बोली प्रक्रिया शुरू हुई। दुकान की नीलामी के लिए सरकारी बोली 705997 रुपये से शुरू हुई। इसके लिए लोगों ने जमकर बोली लगाई। बाद में महिमा सिंह ने 41 लाख रुपये बोली लगाकर दुकान को अपने नाम कर लिया। इसके बाद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित दुकान संख्या तीन के लिए बोली प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए 23 लोगों ने फार्म भरा था। दुकान की सरकारी बोली 690022 रुपये से शुरू हुई। इसमें मनोज कुमार जायसवाल ने 39 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर दुकान को अपने नाम कर लिया। सबसे अंत में अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित दुकान संख्या चार की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए 13 लोगों ने फार्म भरा था। दुुकान की नीलामी की शुरुआत सरकारी बोली 686930 रुपये शुुुुरू हुई। सभागार में मौजूद लोगों ने बोली लगाना शुरू किया। इस दुकान के लिए संजय कन्नौजिया ने 33 लाख 80 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली बोलकर दुकान दुकान को अपने अपने नाम कर लिया। इस दौरान चेयरमैन संतोष खरवार , ईओ कृष्ण चंद्र, जेई मुरलीधर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में ईओ ने बताया कि नीलामी प्रकिया के दौरान जिन्हें भी दुकानें मिली है उन्हें एक सप्ताह के भीतर दुकान की रकम जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें