फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के दर्शन के लिए लगी कतार

Thu, 01 Sep 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
कीनाराम जन्मोत्सव पर बाबा की आरती उतारते महंत
विज्ञापन
चहनियां क्षेत्र के रामशाला रामगढ़ में बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव के पहले दिन हजारों भक्तों ने कीनेश्वर महादेव (कीनाराम) के चरणों में माथा टेका। दिन भर जलाभिषेक के साथ दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा हा। उत्सव में दिन भर भजन कीर्तन के साथ लोक गीतों की रसधार बही, वहीं गोष्ठी में साहित्यकारों ने बाबा की महत्ता का बखान किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय जन्मोत्सव की शुरुआत अघोराचार्य सिद्धार्थ गौतम राम ने सूर्य की पहली किरण के बीच कीनाराम की आरती पूजन से किया। इसके बाद गंगा जल लेकर आए कांवरियों ने कीनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इसके बाद ही दर्शन पूजन करने वालों की कतार लगी। वहीं सुबह महिलाओं ने सोहर गाकर बाबा के जन्म की खुशियां मनाईं। वहीं विद्या सागर, रविन्द्र सिंह, अमरेन्द्र आदि ने रामायण पाठ की शुरुआत की। दोपहर में गोष्ठी में देश के कोने कोने से आए साहित्यकार, न्यायविद, पत्रकारों ने देश के हालात पर विचार व्यक्त किए। बाबा कीनाराम की महत्ता पर भी चर्चा की गई। शाम वक्त लोक गीत गायकों ने अपने फन से समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के लिए हजारों नर-नारी एकत्र रहे। दिन भर बाबा कीनाराम के जयकारे गूंजते रहे। मेले में भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में 250 वालेंटियर डंटे रहे। बलुआ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाने की फोर्स चक्रमण करती रही। पूरे कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने किया। वहीं कमेटी के अजीत सिंह, अरविंद सिंह, मदनमोहन सिंह, नन्हकू  सिंह, संतोष सिंह, समित कुमार सिंह, अमृत कुमार सिंह (डायरेक्टर लोकनाथ  महाविद्यालय ), तेजबल प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह,  सीताराम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें