नियामताबाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व में रविवार को वोट चोरी का आरोप लगाते हुए पांडेयपुर बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘हमारा वोट हमारा अधिकार’ के नारे लगाए। जुलूस के बाजार में भ्रमण के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया।
सभा में माकपा राज्य कमेटी के सदस्य गुलाब चंद ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को असीमित कानूनी अधिकार देकर वोट चोरी करा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में तानाशाही और फासीवाद स्थापित करना चाहती है। प्रदर्शन में तिलकधारी, कन्हैया यादव, लालचंद, प्यारे लाल, गुड्डू रंगीला, मुलारे, कमलेश गोंड, बिजाई मौर्य, शंकर राम, नरेंद्र कुमार, नंदू आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बुधिराम ने और संचालन जालंधर प्रसाद ने किया।