फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भरत ने राजपाट ठुकराया, श्रीराम को मनाने चित्रकूट पहुंचे

विज्ञापन
सैयदराजा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
सैयदराजा। श्रीरामलीला समिति की ओर से नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में दशरथ मरण, भरत मनावन और चित्रकूट विश्राम लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन

जय श्री काशी विश्वनाथ रामलीला मंडल, लोहता (काशी) के प्रस्तोता विनोद तिवारी ने व्यास गुर्दा महाराज के मार्गदर्शन में प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
लीला में दिखाया गया कि श्रीराम गंगा पार कर प्रयागराज में भारद्वाज ऋषि से मिलते हैं और महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पहुंचते हैं। उनके परामर्श पर चित्रकूट में निवास करने लगते हैं। दूसरी ओर, अयोध्या लौटे सुमंत से श्रीराम के वापस न आने का समाचार सुनकर राजा दशरथ शोक में प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन

गुरु वशिष्ठ के निर्देश पर भरत और शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलाया जाता है। पूरी घटना जानकर भरत माता कैकेयी पर रोष जताते हैं और राजसिंहासन ठुकराकर श्रीराम को वापस लाने चित्रकूट पहुंचते हैं। इस दौरान जवाहर पांडेय उर्फ लोटन गुरु, सभासद संतोष जायसवाल, अंकित जायसवाल, मीना सिंह, वीरेंद्र सिंह भोले, जगदीश प्रसाद केशरी, डॉ. रामआशीष मौर्य और चंद्रशेखर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें