मोहनिया। घर के बाहर ट्यूबवेल पर सोए व्यक्ति की बदमाशों ने सोमवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैमूर जिले के रामगढ़ थाने के सिसौडा निवासी बोगा बिंद घर में खाना खाकर सोमवार की रात गांव से बाहर अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। जहां सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह परिजन जब पहुंचे तो वे गोली लगने से मृत पड़े थे। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। घटनास्थल पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने छानबीन की। पुलिस को मौके से दो खोखे मिले। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।