फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर खाद पहुंचते ही जुटी किसानों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में काफी अरसे बाद मंगलवार व बुधवार को खाद की रैक पहुंची। इस दौरान कुल 3050 मिट्रिक टन डीएपी सरेसर स्थित खाद की रैक पहुंची। बुधवार से खाद का वितरण शुरू किया गया। यह खबर किसानों के बीच जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते साधन सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ जुट गई। खाद पाने के लिए मची मारामारी के बीच पुलिस को भी बुलाना पड़ा। कई समितियों पर पुलिस की निगरानी में खाद बांटी गई।
विज्ञापन

गेहूं की बोआई के लिए किसानों को डीएपी की आवश्यकता है। काफी दिनों से वे खाद की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए खाद मंगाई तो गई पर किसानों की जुटी भीड़ के कारण वितरण में कठिनाई आई। कई केंद्रों पर पुलिस की देखरेख में खाद बांटी गई। आलम यह रहा कि किसानों को एक या दो बोरी ही खाद मिल सकी।
धीना। डिग्घी गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर बुधवार की दोपहर खाद लेकर ट्रक पहुंचा लेकिन ट्रक पर मात्र 300 बोरी खाद समिति की थी। शेष दूसरी समिति पर ले जाई गई। सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों के बीच केवल एक या दो बोरी खाद बांटी गई। केंद्र प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि शेष किसानों के बीच शुक्रवार को पर्याप्त खाद बांटी जाएगी। समिति पर बुधवार को पहुंची तीन सौ बोरी खाद छोटे किसानों को बांटी गई है।
विज्ञापन

इलिया। क्षेत्र के खरौझा व इलिया सहकारी समिति लिमिटेड पर बुधवार को डीएपी आने की सूचना मिलते ही किसानों की सुबह से ही भारी भीड़ जुटने लगी। भारी भीड़ को देखते हुए खरौझा समिति के अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा ने चकिया कोतवाली में सूचना देकर समिति पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की। इसके बाद कोतवाली से पहुंचे पुलिसकर्मियों की सहायता सेलाइन लगाकर खाद का वितरण कराया गया। वहीं इलिया में भी किसानों की भारी भीड़ रही। दोनों केंद्रों पर डीएपी की भारी मांग के सापेक्ष में मात्र 600-600 बोरी खाद ही पहुंची थी। दोनों समिति के प्रभारियों ने किसानों के बीच दो-दो बोरी खाद का वितरण कराया। वही घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी मात्र दो-दो बोरी खाद मिलने से किसानों में आक्रोश देखने को मिला।
किसानों का आरोप था कि केंद्र प्रभारियों द्वारा दो दिन पूर्व ही आधार कार्ड और पैसा जमा कराया गया था। इसके बाद भी खाद आने पर मात्र दो-दो बोरी देकर औपचारिकता पूरी की गई है। इलिया समिति के अध्यक्ष भोला यादव ने बताया कि इस बार मात्र 600 बोरी डीएपी आई है। इससे किसानों के बीच दो-दो बोरी खाद वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें