फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एयर शो के लिए रेलवे स्टेशन पर बनेगा होल्डिंग एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एयर शो देखने के लिए ट्रेनों से भी हजारों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम डीएम चंद्र मोहन गर्ग, एसपी आकाश पटेल और मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंडलीय अधिकारियों के साथ पीडीडीयू जंक्शन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लेकर भीड़ नियंत्रण की तैयारियां परखीं।
पीडीडीयू जंक्शन पर रोजाना 30 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। अधिकारियों के अनुसार, एयर शो के दौरान यहां प्रतिदिन एक लाख यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। स्टेशन के तीनों गेट से आवागमन की व्यवस्था रहेगी। वहीं, डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाएंगे। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग की व्यवस्था के साथ रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें