फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुर्मा बंधी में डूबने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवां गांव में स्थित कुर्मा बंधी में डूबने से शनिवार को आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पिता राजेश मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजेश से तीन बेटियां और एक बेटा हैं। इनमें सबसे छोटी बेटी अंशिका थी। अंशिका अपनी बड़ी बहन सोनाली व गांव के बच्चों के साथ कुर्मा बंधी में स्नान कर रही थी। इसी बीच अंशिका गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को लोगों ने बाहर निकाला। तब तक अंशिका ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष दयाराम गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें