फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुदकमा हटाने को एसपी से मिले वकील

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान वकीलों ने अपनी समस्या से एसपी को अवगत कराया और उसके निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि सकलडीहा क्षेत्र के वकील राकेश कुमार जो कि चंदौली तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। गत दिनों जब वह घर जा रहे थे तो सकलडीहा कोर्ट के समीप कुछ शरारती तत्व महिलाओं और अन्य लोगों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसकी सूचना अधिवक्ता ने सकलडीहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से मिलकर अधिवक्ता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि अधिवक्ता ने खुद उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी थी। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की तत्काल जांच और फर्जी मुकदमे में फंसाने के पुलिस के प्रयास को रोकने की मांग की। इस पर एसपी कृष्ण मोहन ने जांच की जिम्मेदारी एएसपी रामचंद्र यादव को सौंपते हुए अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में जयप्रकाश दुबे, समर बहादुर सिंह, प्रभुनारायण मौर्या, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राकेश रत्न तिवारी, कमलेश्वरनाथ, शशिशंकर सिंह, विनय कुमार सिंह, असफाक अहमद, कमलेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें