मुगलसराय। नगर स्थित सिटी बस स्टैंड के सामने से शनिवार को देर शाम चंदौली जा रही एक मैजिक के ऊपर रखे बैग तीन मिनट के अंदर ही गायब हो गया। जिसको लेकर काफी देर तक हो हल्ला मचता रहा।
भुक्तभोगी मनोज यादव दिल्ली सैमसंग कंपनी में कार्यरत हैं और दीपावली पर्व पर अपने घर कर्मनाशा जा रहा था। वह दिल्ली से मुगलसराय स्टेशन उतर कर सिटी बस स्टैंड पर आए और कर्मनाशा जाने वाली मैजिक वाहन पर सवार हुए। मैजिक चालक ने उनका बैग मैजिक के ऊपर रखने की बात कही तो मनोज ने इनकार किया तो चालक ने जबरदस्ती बैग मैजिक के ऊपर रखवा दिया। मात्र तीन मिनट बाद ही मैजिक के ऊपर से बैग गायब हो गया। मनोज ने बताया कि बैग में एटीएम कार्ड, रूपये, जरूरी कागजात व कपड़े थे। बैग गायब होने से मनोज ने व्याकुल हो गया और चालक से कहने लगा कि मना करने के बाद भी जबरदस्ती बैग ऊपर रखवा दिए मेरा बैग वापस लाओ और हंगामा करने लगा तो पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर स्थिति जानने के बाद मैजिक को कब्जे में ले लिया और चालक सहित मैजिक को थाने ले आई। पुलिस अगली कार्यवाही में जुट गई।