फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर स्पेशल से ‘हिल स्टेशन’ जाना आसान नहीं

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में कई लोग मौज मस्ती करने के लिए अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन जाने का मन भी बना रहे हैं, लेकिन सैर करने के लिए जाना इस बार आसान नहीं है। क्योंकि, जो समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं उनमें रिजर्वेशन कराना आसान नहीं होगा। हावड़ा और गया से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनें इस समय पूरी तरह से जुलाई माह तक के लिए फुल हैं। आपको बताते चलें कि मुख्य रूप से दून एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई, कोलकाता-नई दिल्ली, गया-नई दिल्ली तथा पंजाब मेल आदि समर स्पेशल ट्रेनों में इस समय पैर रखने तक की जगह नहीं है। ऐसे में ‘हिल स्टेशन’ पर सैर करना इस बार आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर वर्ष गर्मी की छुट्टियाें को देखतेे हुए रेलवे प्रशासन द्वारा पर्वतीय इलाकों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाया जाता है। इस वर्ष भी 26 जून तक आधा दर्जन ट्रेनें हिल स्टेशन के लिए फर्राटा भर रही हैं। इसमें समर स्पेशल ट्रेन 03125 अप कोलकाता नई दिल्ली एक्सप्रेस जो प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को हिल स्टेशन के लिए फर्राटा भर रही है। लेकिन इसमें आरक्षण कराना रेल यात्रियाें के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। 03061 अप हावड़ा मुंबई समर स्पेशल एक्सप्रेस की बात करें तो यह ट्रेन सप्ताह के मंगलवार को पर्वतीय इलाकों के लिए चलाई गई लेकिन इसमें भी एसी से लेकर स्लीपर कोचाें में सफर के लिए रेल यात्रियों को काफी पापड़ बेलने पड़ेंगे, क्याेंकि इसमें भी 26 जून तक सभी कोच फुल हैं। इसी के साथ 03685 अप गया नई दिल्ली एक्सप्रेस की बात करें तो ये ट्रेन हफ्ते में सिर्फ बृहस्पतिवार को पहाड़ी इलाकाें के लिए जा रही हैं। लेकिन इस ट्रेन की भी कहानी भी काफी जुदा ही है। क्याेंकि इस ट्रेन में पहले से ही हिल स्टेशन पर सैर करने वाले लोगो ने विगत दो सप्ताह पूर्व ही अपना और परिवार का आरक्षण करा चुके हैं। तो ऐसे में जो लोग अभी पर्वतीय इलाकाें में सैर करना चाहते हैं तो उनके लिए इन ट्रेनाें में यात्रा करना काफी कष्टदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें