फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच दूकानों से पार किया माल

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर के जीटी रोड किनारे गांधीनगर स्थित पांच दूकानों को चोरों ने शुक्रवार को निशाना बनाया। सभी दूकानों से पांच हजार नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान चोर चुरा ले गए। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह उस वक्त हुई, जब दूकान मालिक प्रतिष्ठान पर पहुंचे। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भुक्तभोगियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शमीम खां का मेडिकल स्टोर, संतोष पटवा का पूजन सामग्री के दूकान, शिवशंकर और बाबूलाल के इलेक्ट्रानिक की दूकान और परदेशी की लोहे की दूकान को चोरों ने देर रात गए निशाना बनाया। सबसे पहले चोर परदेशी की दूकान में घुसे और वहां से लोहे के औजार लेकर अन्य दूकानों में घुसकर नकदी और सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने संतोष की दूकान से एक हजार नकदी समेत अन्य सामान, मेडिकल से 3500 रुपये नकदी, शिवशंकर की दूकान से एक हजार नकदी और 50 हजार रुपये का सामान बाबूलाल की दूकान से पांच सौ रुपये नकदी और 20 हजार के इलेक्ट्रानिक सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने के बाद अंदर बिखरे सामान देखकर दुकान मालिकों के होश उड़ गए। शोरगुल करने पर आसपास के लोग जुट गए। एक-एक कर सभी दूकानों में चोरी की बात सामने आई। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भुक्तभोगियों ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें