फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार समाज का आईना है : एनके सिंह

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित अमर उजाला के नए कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को जिलाधिकारी एनके सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि समाचार पत्र समाज का आइना होते हैं, जो समाज को जागरूक करने के साथ ही रोजमर्रा के नवीन क्रियाकलापों से भी रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में स्थित अमर उजाला के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में समाचार पत्रों की उपयोगिता बढ़ी है। अब चाहे वह विकास के कार्य हों या भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारियां सीधे इस माध्यम से जनता तक पहुंच रही हैं। इसी क्रम में सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि अमर उजाला की अपनी अलग पहचान है। सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि समाचार पत्रों का काम जनता तक सही जानकारियां पहुंचाना है और अमर उजाला इस काम को बखूबी कर रहा है। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाचार पत्र हमेशा समाज में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। सदर प्रमुखपति अरविंद यादव ने कहा कि आसपास होने वाली घटनाओं की सूचना समचार पत्र के जरिए लोगों तक पहुंच जाती है। अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह ने अमर उजाला परिवार को बधाई दी। इससे पहले डीएम एनके सिंह और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय का बुके भेंटकर स्वागत किया गया। उद़्घाटन मौके पर त्रिभुवन सिंह, प्रमोद चौबे, सर्वेश कुशवाहा, सत्यनारायण राजभर आदि रहे।
विज्ञापन

राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुशील सिंह जनौली, जगमेंद्र यादव, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें