फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड के एंगल में फंसे मालगाड़ी के डिब्बे

Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे एक मालगाड़ी का डिब्बा टिन शेड के एंगल में फंस गया। इससे चार डिब्बों को क्षति पहुंची। ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हुआ। जानकारी होते ही रेल अफसर मौके पर पहुंचे और वेल्डिंग कटर से एंगल काटकर पांच घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन

इलाहाबाद से बरवाडीह जाने वाली मालगाड़ी गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे प्लेटफार्म एक से जा रही थी। फूड प्लाजा के समीप प्लेटफार्म के शेड का एंगल मालगाड़ी डिब्बों से सट रहा था। एंगल चौथे डिब्बे में फंस गया और मालगाड़ी रुक गई। इसके चलते मालगाड़ी के तीन डिब्बों को आंशिक नुकसान और चौथे डिब्बे को कुछ अधिक क्षति पहुंची। एंगल के मालगाड़ी में फंसने से पूरा शेड हिलने लगा। तेज आवाज सुनकर ट्रेनों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री इधर-उधर भागने लगे। प्लेटफार्म के कर्मियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर रेलकर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत कर वेल्डिंग कटर से एंगल को काटकर अलग किया। तब मालगाड़ी रवाना की जा सकी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान दिल्ली सियालदह, लालकिला एक्सप्रेस, दिल्ली हावड़ा डाउन जनता एक्सप्रेस, दिल्ली मालदा टाउन डाउन, फरक्का एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें विलंबित होकर रवाना हुईं। इन गाडि़यों को स्टेशन के पहले ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें