फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी सीआरपीएफ ने जमीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के सोनहुल, शाहपुर, हाता तथा बुढवल गांव में बनाये जाने वाले सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की चिंहित जमीन का बुधवार को सीआरपीएफ के आईजी सुबाष चंद्रा ने मुआवजा आकलन समिति के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने जमीन का प्रारंभिक रुप से मुआवजे का आकलन किया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए चयनित की गयी जमीन के निर्धारण तथा 80 प्रतिशत किसानों द्वारा जमीन देने की स्वीकृति के बाद किसानो और संबंधित विभाग के अधिकारियोे के बीच मुआवजे को लेकर लगातार बातचीत का दौर जारी है। जिसके क्रम में बुधवार को जमीन का प्रारंभिक आकलन करने पहुंचे आईजी सुबाष चंद्रा, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर इलाहाबाद के डीआईजी डीपी त्रिपाठी, कमांडेंट वेदप्रकाश त्रिपाठी के अलावा सीपीडब्ल्यूडी के आर्किटेक एवं इंजीनियरों ने उक्त जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने किसानों से बाकी जमीन निर्धारित मुआवजे पर देने की अपील की। इस दौरान उन्होने कहा कि जमीन मिलने से ही ग्रुप सेंटर का निर्माण हो सकेगा तथा क्षेत्र में आर्थिक खुशहाली का नया दौर भी आरंभ होगा। कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आकलन समिति ग्रुप सेंटर के लिए चिंहित जमीन से जुड़ी रिर्पोट केंद्र सरकार को सौंपेगी। जिसके अनुसार अधिग्रहण की जाने वाली जमीन के मुआवजे की धनराशि आवंटित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें