शिकारगंज। विकास खंड की पांच सहकारी समितियों के चुनाव में नाम वापसी के बाद सिर्फ दस संचालक पदों पर ही मतदान की प्रक्रिया से चुनाव होगा। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद सभी चुनाव वाले क्षेत्रों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मंगलवार की देर शाम आवंटित कर दिये गये।
विकास खंड के किसान सेवा सहकारी समिति चकिया में आठ संचालक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन सहकारी समितियों में सिर्फ एक संचालक पद पर ही चुनाव होना है। किसान सेवा सहकारी समिति सिकंदरपुर में सात संचालक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन समितियों में सिर्फ दो संचालक पदों पर चुनावी संघर्ष होगा। किसान सेवा सहकारी समिति उतरौत में सात संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस समिति में दो संचालक पदों पर मतदान की प्रक्रिया होगी। किसान सेवा सहकारी समिति शिकारगंज में भी सात संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस समिति में दो पदों पर मतदान होगा। साधन सहकारी समिति रामपुर कलां में छह संचालक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस समिति में तीन संचालक पदों पर चुनाव होगा। मंगलवार की देर शाम समितियों के संचालक पदों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों को विभिन्न समितियों के मुख्यालय पर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।