नामांकन का कार्य आज से प्रारंभ होकर 10 नवम्बर तक चलेगा। इसके लिए जहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक-एक विंदू पर जांच पड़ताल किया है। वहीं इस चुनाव में लगने वाले आरओ व एआरओ को नामांकन के पूर्व पुन: प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय पर आरओ व एआरओ को प्रशिक्षिण देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों के साथ लगने वाले एक-एक कागजात का जांच करें। इसके बाद ही उसकी प्राप्ति रसीद प्रत्याशी को दें। साथ ही जो त्रुटि हो उसके विषय में बताते हुए उसे पूर्ण कराने के उपरांत ही फार्म को जमा करें। यदि कोई प्रत्याशी मूहूर्त आदि की बात कहते हुए फार्म के त्रुटि में सुधार करने की बात कहते है तो उनसे इस बात को लिखित रूप में ले। बाद में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाए। इसके साथ ही नामांकर पत्रों की जांच आदि के विषय में गहनता व निष्पक्ष रुप से कार्य करने के लिए कहा। जिलाधिकारी व जिलानिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन का कार्य सुबह 11 बजे से होना है। इसके पूर्व सभी आरओ व एआरओ अपने नामांकन स्थल पर एक घंटा पहले पहुंच जाय। किसी भी स्थिति में प्रत्याशी के साथ दो से अधिक लोग नामांकन टेबल पर नहीं जाएगें। इस दौरान चारो नगर निकाय अध्यक्ष के आरओ व वार्ड सदस्य के आरओ व एआरओ उपस्थित रहे।