फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय सहित विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होने के चलते सामूहिक इस्तीफा देने वाले सहकारी समिति के सचिवों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या कही। कहा कि सहकारी समिति के सचिवों को विगत दो वर्षों से मानदेय नहीं मिल रहा है। इसके अतिरिक्त भी कई ऐसी समस्याएं हैं जिनके लिए सहकारी कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सहित आयुक्त एवं निबंधक को पत्रक सौंपा था। लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारीगण उदासीन बने रहे। ऐसे में कर्मचारियों के पास त्यागपत्र देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह गया था। कहा कि कर्मचारियों के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, केदार, कैलाशपति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें