फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन किसानों संग कर रहा सौतेला व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। किसान न्याय मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को डिग्घी गांव के समीप किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसमें किसानों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि किसानों की मांगों पर तत्काल विचार नहीं हुआ तो किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रिंग रोड व फ्रेट कारिडोर के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा देने में प्रशासनिक अफसरों द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। कहा प्रशासन के लोगों ने किसानों से वार्ता के दौरान कई बार कहा कि सभी मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन सिर्फ आश्वासन के सिवाय अभी तक कुछ नहीं मिला। किसानों को शासन व प्रशासन में बैठे लोग गुमराह कर रहे हैं। किसान अब किसी के झासे में नहीं आने वाले है। किसान अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए कमर कस के तैयार हैं। चाहे इसका कोई भी परिणाम हो अब पीछे नहीं हटेंगे। हम सभी संगठित होकर बड़े पैमाने पर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान केदार यादव, रामविलास यादव, मनोज प्रजापति, बब्बन मौर्या, मनोरमा देवी, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम सिंह, भगमानी, बैजंती देवी, सावित्री, अशोक कुुमार, हरिदास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें