फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी ने सकलडीहा ब्लॉक का निरीक्षण कर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। जिला परियोजना निदेशक सुशील कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल की सबसे ज्यादा 46 प्रार्थना पत्र लंबित होने पर बीडीओ और एडीओ पंचायत विजय कुमार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आईजीआरएस के तहत 75 लंबित मामले देख तहसील सभागार में पीडी को खड़ा कराकर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया था। डीएम की नाराजगी से खिन्न पीडी संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद सीधे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। वहां पर अकेले सकलडीहा का 46 प्रार्थना पत्र लंबित देख बिफर गए और बीडीओ व एडीओ पंचातय पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही दोनों अधिकारियों के खिलाफ डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई का संकेत दिया। इस मौके पर बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर, सुशील त्रिपाठी, एसडीओ पंचायत विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें