फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मछली मारने गया मल्लाह डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के रामपुर दीयां गांव में गंगा नदी में मछली मारने गए नरौली गांव निवासी मोहन निषाद (40) गहरे पानी मे डूब गया। साथी मल्लाहों के घंटों तलाश की लेकिन मोहन का पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस के दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहन निषाद रोज की तरह बुधवार को भी दोपहर में ढाई बजे रामपुर दीयां गांव के सामने गंगा में मछली मारने गया था। नाव के सहारे नदी में जाल डालने के लगभग डेढ़ घंटे बाद जब वह जाल में फंसी मछलियों को देखने के लिए पानी मे कूदा, तो फिर ऊपर नहीं आया। कुछ देर बाद जब साथी मल्लाहों को उसके साथ अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। घंटो तलाश के बाद भी मोहन का पता नहीं चला। इसके बाद घटना की जानकारी परिवारीजनों सहित पुलिस को दी। मछली पकड कर जीवन यापन करने के अलावा मोहन के पास दूसरा कोई व्यवसाय नहीं है। मोहन डूबने की सूचना के बाद पत्नी सविता देवी, बेटा विकास (14), चांदनी (10), खुशी (8), ज्योति (5) और तारा (3) का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि मोहन निषाद खुद एक गोताखोर रहा है। अभी थोड़ी देर पहले उसके गंगा में डूबने की सूचना मिली है। सुबह होने पर गोताखोरों के माध्यम से नदी में तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें