फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का समापन दूसरे दिन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधानों को पंचायत राज के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गांवों के चौमुखी विकास के लिए प्रधान पंचायत अधिनियम के तहत कर लगाकर विकास कार्य कर सकते है। गांवों में सब्जी मंडी व मेला का विस्तार कर ग्रामसभा निधि को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने पंचायत विभाग के इतिहास और पृष्ठभूमि के साथ उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रधानों के अधिकार की विस्तार से जानकारी दी। अंत में बीडीओ ने दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन किया। इस मौके पर प्रशिक्षक दयाशंकर खरवार, सोहन भारती, रानी सहित ग्राम प्रधान अमित सिंह, मनोज यादव, सिंटू यादव, टप्पू सिंह, टुनटुन सिंह, रामविलास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें