फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फिटनेस फेल होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रहे 55 स्कूली वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में उपसंभागीय परिवहन विभाग की सख्ती के बाद निजी विद्यालय को प्रबंधक बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बने हुए है। जिले में पंजीकृत कुल स्कूली वाहनों में से 55 स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र की मियाद समाप्त है।
विज्ञापन

इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है। ऐसे स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। एआरटीओ ने चेताया है कि बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के कोई भी वाहन सड़क पर चलता नजर आया तो उसे मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा।


जिले में 180 प्राइवेट विद्यालय है। इन विद्यालयों में बच्चों को ढोने के लिए स्कूली वाहनों को उपसंभागीय परिवहन विभाग में पंजीयन करवाया गया है। जिले के उपसंभागीय परिहवन विभाग में 690 वाहन पंजीकृत है। इनमें बड़ी बसों से लेकर छोटे वाहन भी पंजीकृत है।
विज्ञापन

वाहनों की समय-समय पर जांच की जाती है। इसके बावजूद निजी स्कलों को प्रबंधक वाहनों की फिटनेेस को लेकर लापरवाह बने हुए है। जिले में पंजीकृत कुल स्कूली वाहनों में 55 वाहनों के फिटनेस प्रमाण की मियाद बीत चुकी है।
ये वाहन बिना फिटनेस के ही सड़कों पर धड़ल्ले से दौड रहे है। ऐसे में बच्चोंं की जान हमेशा सांसत में पड़ी रहती है। मोटी फीस देने के बाद भी स्कूली वाहनों का बुर हाल है। हालांकि एआरटीओ की ओर से पिछले दिनों स्कूली वाहनों की जांच की गई थी तो उनमें से कई स्कूली वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिला था।
लापरवाही का आलम यह है कि कई स्कूली वाहनों में कंडक्टर भी नहीं होता है। ऐसे में वाहन से चढ़ते और उतरते वक्त बच्चों की जान भी खतरे में पड़ी रहती है। फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं लेने पर एआरटीओ की ओर से 42 वाहनोंं का परमिट भी निलंबित कर दिया गया था।






वाराणसी में पंजीकृत, चलते हैं चंदौली में
पीडीडीयू नगर। जिले में 50 से ज्यादा स्कूली वाहन वाराणसी परिक्षेत्र का परमिट लेकर चंदौली में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इनमें जिले के नामी गिरामी स्कलों की बसे शामिल है। ऐसे वाहनों पर किसी की भी नजर नहीं पड़ती है। स्कूली वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद परमिट से जुड़े मामले सामने आते हैं। घटना के बाद जानकारी होती है। इनका पंजीयन वाराणसी में था और संचालन चंदौली में हो रहहा है। संवाद



बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के जो भी स्कूली वाहन सड़क पर चलता मिला तो उसे सीज कर दिया जाएगा। शीघ्र ही स्कूली वाहनों के खिलाफ भी व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ, चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें