फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने 53 करोड़ का बजट पास 

Wed, 04 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में उपस्थित चेयरमैन रेखा जायसवाल व सदस्य।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक मंगलवार को सभागार में हुई जिसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 में नगर के विकास के लिए बजट के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। इस सत्र के लिए अनुमानित आय पैंतीस करोड़ अठ्ठाइस लाख तिरपन हजार व व्यय बावन करोड बहत्तर लाख चौदह हजार पांच सौ का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पास कर दिया। 
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि बोर्ड ने नये सत्र में नगर के विकास के लिए कई योजनाएं बना रखी है। जिसे बजट के आधार पर ही प्रस्ताव कर मूर्त रूप देना है। मंगलवार को बोर्ड की बैठक पालिका परिसर के सभागार में हुई जिसमें वर्ष 2016-17  के विकास का खाका खींचा गया। जिसमें बिन्दुवार विभाग के लिए प्रायोजित धनराशि सदस्यों के सामने चर्चा के लिए रखी गयी। बजट पर सभी सदस्यों ने अपनी- अपनी राय व्यक्त की। अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना है जो भी कार्य वार्डो में प्रस्तावित व पास है उसे तय सीमा के अन्दर कराया जायेेगा। जिससे जनता को लाभ मिल सके। अनुमानित आय व व्यय का ब्यौरा सदस्यों के सामने रखा गया है। निश्चित रूप से यह बजट और उसमें होने वाला कार्य विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान नेहाल अख्तर, रवि कुमार, पारसनाथ, आदित्य नाथ, राजकुमार, माया देवी, अमरेश, माधुरी देवी, मुर्शिदा बेगम, महेन्द्र प्रताप, वकार जाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें