फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किमी लंबा लगा जाम 

Wed, 04 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
राजमार्ग पर लगी ट्रकों की कतार।
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की भोर में अमड़ा गांव के समीप क्षतिग्रस्त वनवे पुलिया के पास बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे मार्ग पर बरहनी से लेकर पूसी तक करीब नौ किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं कोरमी गांव के पास भी बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई और देर रात तक जाम लगा रहा।  
विज्ञापन

बिहार के डेहरी अनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रका का गुल्ला मंगलवार की भोर में असना गांव के समीप वनवे पुलिया के पास टूट गया। इससे मार्ग पर बरहनी से लेकर पूसी तक करीब नौ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।  मार्ग पर पैदल और दोपहिया वाहन किसी तरह निकल रहे थे। इसी दौरान कोरमी गांव के समीप बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट    गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। इससे गांव के लोगों का निकलना तक बंद हो  गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें