चकिया। नगर के आदित्य नारायण पुस्तकालय में मंगलवार की शाम अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज का होली मिलन समारोह अबीर गुलाल की रंगत तथा प्रसिद्ध जादूगर एमके सरकार के हैरतअगेंज कारनामों के साथ संपन्न हुआ।
होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि जदयू बिहार प्रांत के प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश आर्य ने कहा कि समाज के संगठित होने से ही समाज की राजनैतिक, सामाजिक तथा आर्थिक प्रगति संभव हैं। इसलिए मद्धेशिया समाज को भी संगठित होने की जरूरत हैं। उन्होने समाज के लोगों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और गरीब बच्चों की आगे बढ़कर मदद करने का अपील किया। कार्यक्रम के संयोजक अजय मद्धेशिया तथा अजय कुमार शिवजीे ने कहा कि समाज की एकजूटता का लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। समाज की पहचान मजबूत होगी। लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर जादूगर एमके सरकार ने अपने हाथ की सफाई का प्रदर्शन कर लोगों का खुब मनोरंजन किया। समारोह में महिला सशक्तीकरण के लिए नगर पंचायत की तीन महिला सभासदों मीना विश्वकर्मा, उर्मिला गुप्ता तथा सुधा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार, रमाशंकर, कृष्णा गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, अवध बिहारी मद्धेशिया, गणेश मद्धेशिया, जयप्रकाश मद्धेशिया, मुरारी साव, नंदलाल गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, बलिराम किशोर गुप्ता, अजय गुप्ता शिवजी, जनार्दन गुप्ता, रामनारायण मद्धेशिया, रघुनायक मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, भोला मद्धेशिया, ममता, किरण, निर्मला देवी, सुनिता, जानकी, पुष्पा, मुन्नी, कीर्ति, सुरभि, श्वेता मौजूद रही। अध्यक्षता मदन प्रसाद गुप्ता व संचालन राजेंद्र भारती ने किया।