फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के डिब्बे में बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को मुगलसराय स्टेशन पर खड़ी डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस के जनरल बोगी में एक महिला यात्री प्रसव पीड़ा से आधे घंटे परेशान रही। डिप्टी एसएस की सूचना के बाद भी कोई चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। तब बोगी में ही महिला सह यात्रियों ने प्रसव कार्य कराया। जिसमें बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद महिला आरपीएफ कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पटना निवासी रंजन अपनी पत्नी सोनी (30) के साथ विक्रमशिला ट्रेन से आनंद विहार टर्मिनल से पटना जा रहा था। मंगलवार की सुबह लगभग पौने आठ बजे ट्रेन के मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचते ही उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस बीच ट्रेन चलने लगी तो अन्य यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रोक दिया और इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी। इसके बाद डिप्टी एसएस ने इसकी सूचना मंडल लोको अस्पताल में दी। पर यात्रियों के अनुसार आधे घंटे तक कोई चिकित्सक नहीं आया। इस संबंध में स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला ने बताया कि यात्रियों और आरपीएफ ने सहयोग किया। स्टेशन पर चिकित्सकीय टीम को पहुंचना चाहिए था, लेकिन नहीं पहुंचने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें