भारतीय आदिवासी गोड़ संघ और युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने लेखपालों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल गोड़ जाति के लोगों से अवैध रुप से वसूली कर रहे है। लोगों ने तहसीलदार को पत्रक देकर जांच कराने की मांग किया।
मंगलवार को तहसील सभागार में भारतीय गोड़ आदिवासी संघ जिलाध्यक्ष विजय गोड़ के नेतृत्व में गोड़ जाति के दर्जनों लोगों ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली करने का आरोप लेखपालों पर लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया। उन्होनें कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने गोड़ जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देश दिया है।लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलतेकानूनगों व लेखपाल रिर्पोट लगाने में आनाकानी कर रहें है। यहीं नहीं सहज जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन करने पर ज्यादा पैसे की मांग की जा रही है। वहीं युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में तहसीलदार शैनलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान महादेव प्रसाद, कमलेश प्रसाद गोड़, रामजनम प्रसाद गोड़, आलोक गोड़, रमाशंकर गोड़, छोटेलाल, रितु कुमार धुव्र,पन्नालाल गोड़,रामाश्रय मौजूद रहें।