सिखों के प्रथम गुरु बाबा नानक देव जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान धर्मशाला रोड स्थित गुरुद्वारे से निकाली गई शोभा यात्रा जीटी स्थित गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हुई । श्रद्धालु ने गुरुद्वारे में पाठ की समाप्ति के बाद लंगर छका। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार रघुवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को गुरुद्धारा सिंह सभा में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा ।
गुरू नानक देव जी महाराज की जंयती के उपलक्ष्य में गत पन्द्रह दिनों से अल सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है थी । जो की नगर धर्मशाला रोड स्थित गुरुद्वारे से निकलकर नगर भ्रमण के बाद समाप्त होती थी । शुक्रवार को अंतिम दिन प्रभात फेरी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहब का स्वरूप भव्य व आकर्षक ढंग से सुसज्जित वाहन पर विराजमान रहा । शोभा यात्र सुबह लगभग छह बजे धर्मशाला स्थित गुरुद्वारे से निकल नगर भ्रमण के बाद जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हुई । शोभा यात्रा में सिख समाज के लोग सतनाम वाहेगुरु का जाप करते रहे । इस दौरान नगर कीर्तन में उपस्थित महिलाओं, बच्चों व पुरुषों द्वारा सड़क की सफाई धुलाई करने के साथ ही सड़क पर पुष्प वर्षा करने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहब जी महाराज से सुसज्जित रथ को आगे बढ़ाया जा रहा था।