फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश मच्छेंद्र उर्फ संतोष भारती को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से असलहा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त पर सकलडीहा थाने में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास के पांच और मिर्जापुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला निवासी मच्छेंद्र उर्फ संतोष भारती ने 28 अक्तूबर 2016 को अमावल निवासी महेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने महेश सिंह को जमीन के बदले 60 हजार रुपये दिए थे, लेकिन महेश ने न जमीन दी और ना ही पैसे वापस कर रहा था। तगादा करने पर गाली देकर भगा देता था। इसके लिए महेश की हत्या करने की योजना बनाई और एक दिन मौका देखकर महेश की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद अपराधियों के संपर्क में आकर छोटे-मोटे अपराध करने लगा। एसपी ने बताया कि बुधवार की रात धरहरा मड़ई तिराहे पर अपराधी मच्छेंद्र अपनी बाइक से आता नजर आया। पुलिस ने टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया तो गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। थोड़ी दूर जाकर बाइक से गिर पड़ा तो पैदल ही खेतों की ओर भागा। पीछा कर रही पुलिस टीम पर उसने फायर भी झोंक दिया। गोली सकलडीहा कोतवाल के सिर के पास से गुजर गई। जवाबी कार्रवाई कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह, विनोद मिश्रा, भैरवनाथ यादव, दिनेश कुमार, राहुल तिवारी, सत्येंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें