फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजकीय महिला अस्पताल में एक साल में आईं 43% गर्भवती महिलाओं में एनीमिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए शासन की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद राजकीय महिला चिकित्सालय में आने वाली अधिकतर गर्भवती महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 904 गर्भवती महिलाओं ने पंजीयन कराया। इसमें से 43 प्रतिशत यानी 386 महिलाएं एनीमिया से पीड़ित रहीं।
नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाएं रूटीन जांच के लिए आती हैं।
अस्पताल में एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 904 गर्भवतियों ने पंजीयन कराया। 852 गर्भवतियों की डिलीवरी हुई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 904 में से 386 महिलाओं में खून की कमी पाई गई।287 गर्भवती महिलाओं में हिमोग्लोबिन का स्तर 9 से 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर रहा।
इसके अलावा 96 गर्भवती महिलाओं में हिमोग्लोबिन का स्तर 7 से 9 ग्राम प्रति डेसीलीटर रहा। वहीं 03 गर्भवती महिलाओं में हिमोग्लोबिन का स्तर सात ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी कम मिला।
विज्ञापन

निशुल्क लगाया जाता है आयरन सूक्रोज का इंजेक्शन : प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि खून की कमी से जूझ रही महिलाओं को आयरन की गोलियां दी जाती हैं। इसके अलावा अत्यधिक कमी पाए जाने पर आयरन सूक्रोज का इंजेक्शन भी दिया जाता है। ये सभी सुविधाएं अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध हैं। एनीमिया उन्मूलन के लिए तमान प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें