फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नियामताबाद। विकासखंड के नरैना गांव में लेखपाल द्वारा जमीन घेरे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में गांव के लोगों ने सोमवार, 05 नवंबर को ग्राम प्रधानपति वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसडीएम को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की 22 डिसमिल जमीन पर लेखपाल द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीण श्यामलाल, सरजू, शमशेर, दीना, बिहारी, सूबेदार, ऋषी नंदन, रेगई प्रसाद आदि ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप मामले की जांच कराने की मांग की जाएगी। तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया कि मामले में पूर्व में न्यायालय लेखपाल के पक्ष में फैसला सुना चुका है। ग्रामीण यदि फैसले को न्यायालय में चुनौती देंगे तो फैसले के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें