फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा । नहरों में पानी न आने से नाराज रामपुर गांव के किसानों ने मंगलवार को रामपुर शंभूपुर मार्ग पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

जेवरीयाबाद मुड्डा माइनर व घोसवां खुरहट माइनर में टेल तक पानी नही पहुंच पा रहा है। यही हाल कर्मनाशा नदी में लगे लिफ्ट कैनालों का भी है। तकनीकी खराबी और बिजली की आवाजाही के चलते खेतों को समय से पानी मिलना मुश्किल हो गया है । सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है। किसान पानी के लिए परेशान हैं। इससे नाराज रामपुर गांव के किसानों ने मंगलवार को रामपुर शंभूपुर मार्ग पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गादत्त तिवारी, कौशल श्रीवास्तव, हृदय नारायण सिंह, अनिल तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, राजेश त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, विजय यादव, प्रभुनारायण तिवारी, अनिल शर्मा, मुन्ना गुप्ता, विश्वजीत शर्मा, टप्पू तिवारी, राजू तिवारी, भंटू शर्मा, कामेश्वर गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें