फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में 402 ने छोड दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के 17 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इस दौरान 402 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 5597 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रों पर सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व सचल दल भी सक्रिय रहा। एडीएम, डीआईओएस, नोडल अधिकारी आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए। यहां परीक्षा दो पालियों में कराई गई। सकलडीहा इंटर कॉलेज में बने दो केंद्र पर पंजीकृत एक हजार के सापेक्ष 952 उपस्थित रहे और 48 अनुपस्थित रहे। वहीं सकलडीहा पीजी कालेज में दो केंद्रों पर 598 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे और 538 ने परीक्षा दी व 60 ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। जबकि बट्टी भारतीय विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्थापित केंद्र पर पंजीकृत 300 के सापेक्ष 280 ने परीक्षा में सम्मिलित रहे और 20 अनुपस्थित हुए। पीडीडीयू नगर में नगर पालिका इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र पर एक हजार परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 960 ने परीक्षा दी और 40 अनुपस्थित। लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में बने केंद्र पर पंजीकृत 600 के सापेक्ष 554 ने परीक्षा दी। यहां 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र पर 400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 386 परीक्षार्थी शामिल हुए और 14 अनुपस्थित पाए गए। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय पीजी कॉलेज में स्थापित केंद्र पर 300 के सापेक्ष 279 ने परीक्षा दी और 21 ने दूरी बनाए रखी। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने दो केंद्र पर 600 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 548 ने परीक्षा दी और 52 ने छोड़ दी। नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में 600 के सापेक्ष 529 उपस्थित रहे और 71 अनुपस्थित पाए गए। अशोक इंटर कालेज बबुरी में परीक्षा केंद्र पर 600 के सापेक्ष 569 सम्मिलित हुए और 31 ने परीक्षार्थी परीक्षा से दूरी बनाए रखे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच पड़ताल की गई। इसके बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। वहीं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। एडीएम उमेश मिश्रा, डीआईओएस डा. विजय प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा विभिन्न केन्द्रों पर दो पालियों में हुई। परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा संपादित करने के लिए डायट प्राचार्य संगीता चौधरी के नेतृत्व में सचल दल टीम ने सकलडीहा पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज व बरठी में भारतीय विद्या मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच, कक्ष निरीक्षक की आईडी आदि की जांच की गई। इस मौके पर टीम में प्रिया पांडेय, रामानंद कुमार, प्रवीण कुमार राय, डॉ0 जितेन्द्र सिंह, मंजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें