फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती की ट्रेनिंग के लिए 35 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य और समाजसेवी मीना सिंह ने रविवार को चंदौली में रोजगार मेला लगाया। इस दौरान रोजगार और प्रशिक्षण के लिए युवाओं को आमंत्रित किया। रोजगार मेले में कुल 35 युवाओ को जैविक खेती की ट्रेनिंग के लिए चुना गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में आयुर्वेद का पंचगर्व अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। अबकी बार रोजगार मेले में आयुर्वेद का कोई दक्ष चिकित्सक नहीं मिल पाया है। बताया कि अस्पताल के लिए 10 नर्सिंग स्टाफ और दो चिकित्सक की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने जैविक खेती के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास ही रहा है। युवाओं को ट्रेनिंग देकर जैविक खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इंसान प्राकृतिक विधि से पैदा उपज का उपयोग करे और आयुर्वेद विधि से उपचार कराए तो वह लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा और बीमारियां उससे दूर होंगी। हमारा प्रयास है कि चंदौली का एक एक नौजवान खूब तरक्की करे। उसकी तरक्की में आने वाली बाधाओं को दूर करने का हमारे स्तर से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें