फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रयागराज भेजी गईं 34 स्पेशल ट्रेनें, वहां से आईं 31, कम नहीं हुई भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान से पहले पीडीडीयू जंक्शन पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा 34 स्पेशल ट्रेनें भेजी गईं। वहीं प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन पर 31 स्पेशल ट्रेनें आईं। इसके बावजूद स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हुई। स्थिति यह रही कि स्टेशन पर रुक-रुक कर भीड़ बेकाबू होने लग रही थी। भीड़ को संभालने के लिए अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। सोमवार को भी पीडीडीयू जंक्शन प्रयागराज महाकुंभ जाने व वहां से आने वाले यात्रियों से पटा रहा। रेलवे की ओर से सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन 31 स्पेशल ट्रेनें आईं। वहीं पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज के लिए 34 स्पेशल ट्रेनें भेजी गईं। बनारस से चार ट्रेनें आईं और पीडीडीयू जंक्शन से बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेनें भेजी गईं। इस तरह कुल 71 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेनों पर सवार कराने में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, एसएस टू सीबी राय, सीएसजी एनके मिश्र, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जावेद अहमद, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव के साथ स्काउट गाइड की टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें