शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गावां में शुक्रवार को किसानों व प्रधान प्रतिनिधि ने चंदा एकत्र कर जेसीबी से केराडीह माईनर की सफाई कराई। लगभग ढाई किलोमीटर लंबी उक्त नहर से केराडीह, ठेकहां, बड़गावां, पचवनियां आदि गांवों के किसानों की लगभग पांच सौ बीघा खेत की सिंचाई होती है।
किसानों का कहना था कि कई वर्षों से माइनर की सफाई व खुदाई नहीं होने से माईनर पूरी नहर झाड़- झंखाड़ से पट गई है। इससे खेतों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। नहर की सफाई के लिए वर्षों से किसान तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देने के साथ सिंचाई विभाग व जिला मुख्यालय भटक रहे हैं। कहा, नहर की सफाई न होने से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। सफाई करने वाले किसानों में मिक्कू, बाबू खां, घासी पाल, रामजनम पाल, दशमी मौर्य, राजेंद्र मौर्य, चन्नर गोंड़, बाबूलाल, महबूब, नुमान आदि शामिल थे। (ब्यूरो)