फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का एक डिब्बा हुआ बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के मार्शलिंग यार्ड में लाइन नंबर सात ए में शुक्रवार की भोर में साढ़े चार बजे मालगाड़ी का एक बोगी बेपटरी हो गया। इससे कुछ देर के लिए लाइन बाधित हो गई। हालांकि मेन लाइन पर हादसा न होने की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर असर नहीं पड़ा। सूचना पाकर पहुंची अधिकारियों की टीम की देखरेख में प्रयास के बाद बोगी को पटरी पर लाया गया। पश्चिमी रेलवे की मालगाड़ी सतना से कोलकाता जा रही थी। भोर में चार बजकर बीस मिनट पर ट्रेन लाइन नंबर सात ए पर डाउन हंप मार्शलिंग यार्ड से गुजर रही थी। तभी मालगाड़ी के बीच की बोगी के दो पहिए बेपटरी हो गए। तेज गति न होने की वजह से अन्य कोच बेपटरी होने से बच गए। यार्ड के कर्मचारियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने एक घंटे तक प्रयास किसी तरह मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर ले आए। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें