फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के काउंटर से 30 लाख रुपये गायब

Wed, 24 Jun 2015 01:34 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अमर कटरा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से मुख्य खजांची के काउंटर से मंगलवार को तीस लाख रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए।
विज्ञापन


इससे बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। आननफानन में मेन गेट बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में मौजूद उपभोक्ताओं की तलाशी लेने के बाद सीसी कैमरे में फुटेज को भी खंगाला। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


नगर के अमर कटरा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। मंगलवार की दोपहर एक बजे मुख्य खजांची आनंद जायसवाल अपने काउंटर पर काम कर रहे थे। उस वक्त काउंटर में 50 लाख रुपये रखे थे। आनंद का कहना था कि बैंक के अंदर ही एक कागज एक अन्य काउंटर पर देने के लिए वह गया और तुरंत वापस आ गया। आने के बाद बैंक के ही एक अन्य कर्मचारी की मदद से उसने रुपये गिनने शुरू किए तो तीस लाख रुपये कम मिले। कई बार गिरने के बाद भी रुपयों का कुछ भी नहीं पता चल सका।
विज्ञापन


तब आनंद ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों को दी। बैंक प्रबंधक के निर्देश पर मेन गेट को बंद करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सभी कर्मचारी रुपये को खोजने में लगे रहे।
विज्ञापन


 मौके पर हमराहियों संग पहुंचे प्रभारी कोतवाल साजिद सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की जांच मेन गेट बंद कर की गई। इसी तरह बैंक में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को भी बारीकी से देखा गया है। मगर कोई सबूत हाथ नहीं लगा। रुपये का मिलान करने पर भी तीस लाख का पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें