पीडीडीयू नगर। कोरोना काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी में मृत हुए सरकारी कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। इन्हें अनुग्रह राशि दी जाएगी। चंदौली जिले में चुुनावी ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आने से कुल 26 कर्मचारियों की मौत हुई है।
सरकार की ओर बुधवार को चंदौली जिले के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई, जिनकी ड्यूूटी चुनाव में लगी थी और वे कोरोना की चपेट में आ गए। सूची के अनुसार सर्वाधिक मृतक शिक्षा विभाग के हैं। शिक्षा विभाग के 24 कर्मचारी के परिजनों को अनुग्रह राशि मिलेेगा। शिक्षा विभाग से रानी कुमारी, रामसुंदर सिंह, रमाकांत प्रसाद, राजकुमार, शकुंतला देवी, शिवशंकर लाल चौधरी, सतीश कन्नौजिया, सतीश कुमार, संजय कुमार सिंह, तिलकधारी शर्मा, सुभाष चंद्र सिंह , हरिनरायन लाल, जयप्रकाश नरायन, कालीचरण सिंह, ओमप्रकाश यादव, ओम प्रकाश सोनकर, अब्दुल मजीद, अनिल कुमार सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, चंदन कुमार सिंह, चंचल कुमारी, हरिदास राम, गुरुदयाल सिंह, प्राविधिक शिक्षा के अनुज कुमार श्रीवास्तव हैं। इसी तरह अल्पसंख्यक विभाग के अल्पसंख्यक विभाग के सर्फुद्दीन खां और वन विभाग के राजाराम पाल का नाम है।