फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्वच्छता अभियान के तहत चतुर्भुजपुर गांव में बनाए जा रहे शौचालय का निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव की मनमानी के कारण शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान और सचिव ने दबाव बनाकर शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। गांव के कई घरों के बाहर खोदकर छोड़े गए गड्ढे से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र शौचालयों का निर्माण पूरा करने की मांग की। इस संबंध में ग्राम प्रधान सिंटू यादव ने बताया कि सचिव के स्थानांतरण हो जाने के कारण निर्माण बाधित हो गया था। शीघ्र ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कुमारी देवी, धनकली, बंसती, मुटुन राय, बच्चे लाल, जलभरू, रामअवतार राय, अच्छेलाल, संजू राय, अश्वनी राय, अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें