फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो है आत्मरक्षा का अचूक अस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मोदीनगर स्थित इंटर कालेज में शुक्रवार को तृतीय ओपेन जिला स्तरीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीआईओएस डा. विनोद राय व महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा का अचूक अस्त्र है। सभी विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को इसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में अनन्या वर्मा ने स्वर्ण, काम्या वर्मा ने रजत व आस्था और कृतिका ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं 32 किलो भारवर्ग में श्रेया कुमारी, 35 किलो भारवर्ग में निकिता यादव, 41 किलो भारवर्ग में भूमि यादव, 42 किलो भारवर्ग में संगीता और 53 किलो भारवर्ग में अंजली ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं कैडेट बालिका वर्ग में अनुष्का शर्मा व अनुष्का मौर्या को स्वर्ण पदक मिला। जूनियर बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह और सीनियर बालिका वर्ग में अंजली यादव ने गोल्ड पदक पर कब्जा किया। इस मौके पर एसके लाल, बिहारी लाल, ओमप्रकाश जायसवाल, नित्यानंद, देवानंद, डा. डीपी सिंह, कोच सतीश कुमार, डा. मृत्युंजय, संतोष पांडेय, दिनेश तिवारी, पूर्णमासी राम, लालजी, रामजी, बाबूलाल मरांडी, शुभम, अरूण यादव, राहुल मौजूद थे। संचालन महेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें