फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांच पोस्ट मास्टरो का धरना तीसरे दिन जारी 55

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को स्थानीय उप डाकघर में कार्यरत ब्रांच पोस्ट मास्टरों ने डाकघर परिसर के बाहर जारी धरना के तीसरे दिन जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान ब्रांच पोस्ट मास्टरों ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को पूरी तरह लागू करने, पेंशन एवं ग्रेच्यूटी की सुविधा देने जैसी मांगे की। इन मांगो को लेकर ब्रांच पोस्ट मास्टरों ने बुधवार एवं गुरुवार को प्रदर्शन करने के साथ ही तीसरे दिन धरनारत भी हैं। आयोजित धरना मे ग्रामीण डाक सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने पहुंचकर धरनारत लोगों को बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन व धरना के दौरान अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के अध्यक्ष चंद्रमा, सरोज सिंह, राजनारायण मिश्रा, नंदू सिंह, सुबाष सिंह, कैलाश, नंदलाल, अशरफी, विजय, रामकृत, जयनाथ विश्वकर्मा, मुरलीधर, चंद्रदेव द्विवेदी, करीमुल्ला, कल्पनाथ, कृष्णा नंद सिंह, जयंत पाठक, राजेन्द्र गुप्ता, शमीम अहमद, रामप्रकाश यादव, वनवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें