फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के विद्यालयों के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। क्षेत्र में मान्यता विहीन दर्जनों विद्यालय संचालित हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन हैं। शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ता व युवा संघर्ष मोर्चा संयुक्त रूप से मान्यता विहीन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा ऐसे विद्यालय बंद नहीं हुए तो अधिवक्ता क्रमिक अनशन करेंगे
विज्ञापन

अधिवक्ता और युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र में ऐसे भी विद्यालय हैं जिनकी कोई मान्यता नहीं है। फिर भी बगैर रोक-टोक के संचालित हैं। यही नहीं कक्षा पांच तक मान्यता होने के बाद भी कक्षा आठ तक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। हाईस्कूल की मान्यता नहीं फिर भी इंटर, बीए तक स्कूलों का संचालन हो रहा है। एक स्कूल की मान्यता पर कई स्कूलों का संचालन हो रहा है। ड्रेस, किताब और वाहन शुल्क के नाम पर मनमानी फीस वसूल किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने शासनादेश के तहत विद्यालयों के संचालन की मांग की। चेताया कि शिक्षा विभाग शीघ्र ही मान्यता विहीन विद्यालयों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर क्रमिक और आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक अजय सिंह, शैलेंद्र पांडेय, रमाशंकर खरवार, प्रभु पाठक, सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह, श्रीकांत राजभर, नवी रसूल, डीपी सैनी, उपेँद्र नाथ सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें